Saturday, May 6, 2023

कंप्यूटर का जनक कौन है? hindi main jane

कंप्यूटर का जनक कौन है?







कंप्यूटर का जनक चार्ल्स बैबेज को कहा जाता है। चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर के पिता के रूप में भी माना जाता है। इनका जन्म 1791 में हुआ था। चार्ल्स ने कंप्यूटर के क्षेत्र की शुरुआत के रूप में एनालिटिकल इंजन बनाने के बारे में सोचा था। 

चार्ल्स बैबेज ने भाप से चलने वाले बड़े से आकार के एनालिटिकल इंजन को बनाया। इसमें मशीन द्वारा प्रोग्राम को स्टोर किया जा सकता है और इस मशीन के द्वारा कैलकुलेशन की जा सकती है व रिजल्ट को प्रिंट भी किया जा सकता है। 

इसके बाद से कंप्यूटर की विभिन्न पीढ़ियां आयी और कंप्यूटर के नए-नए रूप सामने आने लगे। 

चार्ल्स बैबेज एक गणितज्ञ, दार्शनिक, आविष्कारक और यांत्रिक इंजीनियर थे।

कंप्यूटर क्या होता है?

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि कंप्यूटर क्या होता है आज का दौर कंप्यूटर का दौर है और इसके बिना आजकल हर कार्य असंभव सा लगने लग गया है। आज के इस समय में कंप्यूटर का उपयोग इस कदर हर चीज में बढ़ गया है कि कंप्यूटर के बिना हम किसी भी कार्य को पूरा नहीं कर सकते चाहे वह गेम खेलना हो, पढ़ाई करने से रिलेटेड हो, फॉर्म भरना हो, टाइपिंग करनी हो हमें इन सभी कामों के लिए कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है। 

कंप्यूटर एक मशीन है जो प्रत्येक इंसान के जीवन में लगभग सभी क्षेत्रों में इस्तेमाल की जा रही है कंप्यूटर पर अनुसंधान एवं विकास की गति के साथ हम यह कह सकते हैं कि यह हमें जीवन में नए नए अनुभवों से अवगत करवाता रहेगा। 

ऐसे ही अन्य GK प्रश्न आप दिए गए लिंक के द्वारा पढ़ सकते हैं और कमेंट सेक्शन में आप हमसे प्रश्न पूछ सकते हैं।


Raman kumar



No comments:

Post a Comment

home//Tally//Tally क्या है ? टैली का उपयोग कैसे करें?

home Tally // Tally क्या है ? टैली का उपयोग कैसे करें? Tally क्या है ? टैली का उपयोग कैसे करें? ACCOUNTING POPULAR TALLY Tally क्या है ? टैल...